
Compliance
अंग्रेजी अनुपालन पृष्ठ परDräger में, हम “जीवन के लिए प्रौद्योगिकी” के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस जैसी प्रतिबद्धता तभी विश्वसनीय होती है यदि उस प्रत्येक देश जिसमें हम प्रचालन करते हैं, में प्रबंधन और हमारे सभी कर्मचारी और व्यावसायिक भागीदार लागू कानूनों का पालन करें। हमारे उत्पाद और सेवाएं अपने वचन तभी निभा सकते हैं यदि हम अपने व्यावसायिक भागीदारों के साथ हमारे व्यावसायिक और आचरण सिद्धान्तों का पालन भी करें और व्यावसायिकता और सत्यनिष्ठा के सर्वाधिक संभव मानकों पर दृढ़ रहें।
Dräger में अनुपालन प्रबंधन
Dräger ने एक अनुपालन प्रबंधन प्रणाली (Compliance Management System - CMS) लागू की है जिसे सतत आधार पर और अधिक विकसित किया जा रहा है। आंतरिक अनुपालन ढाँचे में, रोकथाम, पता लगाना और कार्रवाई के तीन स्तंभों के आधार पर अनुपालन प्रबंधन प्रणालियों के लिए सामान्य मानक सम्मिलित हैं। इन तीन स्तंभों के लिए प्रत्येक व्यक्ति—प्रबंधकों और कर्मचारियों का उत्तरदायित्व है। हमारी अनुपालन प्रबंधन प्रणाली में उपायों का उपयोग करते हुए, हम हित के संभावित टकरावों से गलत ढंग से निपटने के जोखिमों को कम करने और ऐसे जोखिमों को आरंभिक चरण पर दूर करने के लिए इन जोखिमों की जल्द पहचान करने के लिए भ्रष्टाचार, एकाधिकार व्यापार-रोध, और वाणिज्यिक आपराधिक कानून (धोखाधड़ी) से संबंधित विनियामक उल्लंघनों के जोखिम कम करना चाहते हैं। हम Dräger के कर्मचारियों को उनके दिन-प्रतिदिन के कार्य के दौरान इस प्रयास में उन्हें पूरे विश्व में सहायता करना चाहते हैं।
हमारी अनुपालन प्रबंधन प्रणाली के बारे में अधिक जानकारी सततता रिपोर्ट और वार्षिक रिपोर्ट में उपलब्ध है। अन्य अनुपालन विषयों, उदाहरण के लिए सीमाशुल्क और निर्यात नियंत्रण, टैक्स, काले धन को वैध बनाने की रोकथाम और डेटा संरक्षण का कामकाज अन्य समूह प्रकार्यों द्वारा किया जाता है।
Draeger ki sanskruti “Khulkar Bolen!” ka Poster Abhiyaan
Is link ko click Karen aur in paanch posters ko dekhen jo ki Draeger ki sanskruti “Khulkar Bolen!” aur usse sambandhit chintaon ke baare main hai.
हम आपके साथ निजी संबंध स्थापित करना चाहेंगे!
https://www.bkms-system.net/DRAEGER
कृपया इसे अपने ब्राउज़र की एड्रेस बार में पूरी तरह से कॉपी करें।
होम पेज पर, आपको इस संबंध में जानकारी प्राप्त होगी कि हम आप द्वारा प्रस्तुत की गई चिंताओं से कैसे निपटते हैं।
आप बिज़नेस कीपर AG, जर्मनी का होमपेज पर सत्यनिष्ठा रिपोर्टिंग चैनल के मूलभूत सिद्धांत और कार्यात्मकता के बारे में अतिरिक्त जानकारी पा सकेंगे।